-4.5 C
New York
Tuesday, January 27, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

मा.डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के जन्म दिवस पर शत-शत, नमन-वंदन




(जन्म-15.10.1931,मृत्यु-27.07.2015)

डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम का पूरा नाम- अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। उनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम् में हुआ था। उनके पिता का नाम जैनुल्लाब्दीन और माता का नाम असीम्मा था।उनका परिवार गरीब था। वे लगनशील एवं धुन के पक्के होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक कुशल शिक्षक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक, मिशाइलमैन, भारत देश के 11वें राष्ट्रपति बने। उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए हर देशवासी उनका ऋणी रहेगा।
कलाम साहब को 1981में पद्म भूषण, 1990में पद्म विभूषण, 1997में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के शिक्षित बनो विचार का ज्यादा प्रचार प्रसार करते थे। उन्हें पढ़ने वाले बच्चों से ज्यादा लगाव था।
27 जुलाई 2015 की शाम अब्दुल कलाम भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंग में ‘रहने योग्य ग्रह’ पर एक व्याख्यान दे रहे थे जब उन्हें जोरदार कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) हुआ और ये बेहोश हो कर गिर पड़े, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।
ऐसे महापुरुष के जन्मदिवस पर मानव विकास संस्थान की ओर से शत-शत नमन- वंदन एवं श्रद्धा सुमन समर्पित करते हैं। साथ ही देश के मानवतावादी लोगों को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामनाएं हैं।
डॉ• ए• पी •जे •अब्दुल कलाम-अमर रहें।
बाबा साहेब डाॅ• भीमराव अम्बेडकर-अमर रहें।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
डॉ• जी• पी• मानव
(सेवा निवृत्त उप प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय संगठन, भारत सरकार, नई-दिल्ली)
संस्थापक एवं वर्तमान अध्यक्ष
मानव विकास संस्थान,उत्तर प्रदेश।
मो• 9425951942

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles