5 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

*निगम द्वारा बारिश के पूर्व नालों की सफाई का कार्य शुरू, बारिश के समय किसी भी तरह की जल जमाव वाली समस्या से नागरिकों को नहीं उठाना पड़ेंगी परेशानी, सेक्टर अधिकारी कन्नाडे ने युद्ध स्तर पर कराई सफाई।*

ुरहानपुर। बारिश में जलभराव वाली समस्या को लेकर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर बारिश के पूर्व नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर जेसीबी मशीन से शुरु हो गया है, नगर पालिका निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों के आसपास वाले नाले एवं नालियों की साफ सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार की गई। जिसके अंतर्गत प्राथमिकता से वार्डो में सफाई कार्य किया जा रहा है। सेक्टर अधिकारी अजय कन्नाडे द्वारा बताया गया कि बारिश के समय जल जमाव की स्थिति निर्मित ना हो सके जिसके लिए निगम आयुक्त द्वारा दिए निर्देश पर नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा हैं, नगर पालिक निगम द्वारा नगर के आवासीय क्षेत्र कॉलोनी एवं प्रमुख बाजार की नालियों की सफाई को लेकर आयुक्त के निर्देश अनुसार कार्य किया जा रहा हैं। यह सब कार्य बारिश के पूर्व पूरा हो, इसलिए अधिक कर्मचारियों की टीम और जेसीबी की मदद लेकर नाली एवं नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा हैं। बता दें कि बारिश में नाली एवं नालों में जल जमाव होता है लेकिन बारिश के पूर्व सफाई कार्य करने से अब इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इस अवसर पर आमजन मानस ने निगम टीम को सफ़ाई करने पर धन्यवाद भी दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles