\n

दाहोद ( *दबंग समाचार* ) स्मार्ट सिटी दाहोद नगर पालिका सहित समुचे *दाहोद में एक हंगामा बरपा हुआ हे । बिते कल नगर पालिका एवं शासन प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही मे दाहोद के दवाखाना को सील किया । कही अग्नि शमन की अनापत्ति पत्र नहीं था तो कहीं अग्नि शमन यंत्र की कमी थी* । स्मरण रहे बिते दिनों राजकोट की घटना के पश्चात शासन प्रशासन के साथ नगर पालिका ने भी *सांप जाने के बाद लकीर पीटने का कार्य कर* दाहोद की जनता से वाह वाही लुटने का काम चल रहा हे । दाहोद में दो गेम झोन को सील किया तों कल दाहोद के बडोद मल्टीस्पेशलिटी दवाखाना को सील किया । देखने वाली बात यह हे की शासन प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा सैकड़ों को छोड़ कर एक दो को पकड़ कर कानूनी कार्यवाही कर रहे हे । नगर पालिका क्षेत्र में ऐसे कई कार्य चल रहे हे जो मानव स्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ कर रहे हे बल्कि घातक भी हे मगर नगर पालिका एवं शासन प्रशासन उससे अनजान बने हुए हे । अगर हम नगर पालिका की बात करें तो दाहोद नगर पालिका में जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में बडी नहीं बहुत बड़ी पोल पट्टी नगरपालिका के नेताओं एवं अधिकारियों के संरक्षण में चल रही हे । उक्त विभाग के कर्मचारी आमजन के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हे एवं एक दिन के कार्य को सप्ताह से भी अधिक समय तक नहीं करते जब तक उन्हें टेबल के नीचे से आर्थिक व्यवहार नहीं होता तब तक कोई भी प्रमाण पत्र बना कर नहीं देते *चौंकाने वाली बात तो यह हे की नगर पालिका में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में सेवा निवृत्त कर्मचारी आज भी अपनी टेबल पर बैठ कर उसी अफसरी ठाठ से सरकारी कार्य कर रहा हे । उक्त महोदय आज़ भी बिना पैसा लिए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर नहीं देता एवं प्रत्येक आंगतुक से बद तमीजी से बात करना एवं डराना धमकाना तक शामिल हे* । खुद नगर पालिका की छत के नीचे उक्त विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारी अवैध रूप से कार्य कर अवैध वसूली कर रहा हे ओर नगर पालिका के अधिकारी, प्रमुख, पार्षदों का चुप रहना भी शंका के घेरे में हे खुद के विभाग में अवैध कार्य हो रहा हे ओर नगर पालिका एवं शासन प्रशासन संयुक्त रुप से कहीं गेम झोन तो कहीं दवाखाना तो कहीं दुकाने सील कर रहे हे तो क्या नगर पालिका अपनी ही नगर पालिका में अवैध रूप से सरकारी कार्य करने वाले कर्मचारी को बाहर कर नगर पालिका भी सील करेंगे या सील की कार्यवाही आम जन के लिए हे इसका जवाब नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका प्रमुख आदि को इसका जवाब जनता को देंगे या वे उसी सेवा निवृत्त कर्मचारी को सहयोग कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे । नगर पालिका प्रमुख को बताना चाहिए कि कब से उक्त सेवा निवृत्त कर्मचारी नगर पालिका में कार्यरत हे एवं अभी तक कितने उपभोक्ताओं के पैसों का उपभोग कर चुका हे आखिर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग को ऐसी कोन सी मजबूरी थी या नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका प्रमुख आदि आखिर किस लालच से इस सेवा निवृत्त कर्मचारी को अपना अधिकारी बना रखा हे । क्या सेवा निवृत्त कर्मचारी को सरकार ने नियुक्त किया हे या ये कर्मचारी किसी दबाव में कार्य कर रहा हे क्या इतने बड़े घोटाले पर नगर पालिका स्वयं ही अपनी नगर पालिका को सील करेंगे या हम चाहे जो करे उससे प्रजा को क्या नियम पर चलेंगे । दाहोद में एक दवाखाना इस लिए सील कर दिया कि उस दवाखाना में गंदगी फैली हुई थी जो जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया जबकि समुचे दाहोद में जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ तो होटल, चाय नाश्ता से लेकर छोटे बड़े ऐसे कई प्रतिष्ठान हे जो जन मानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हे क्या कभी नगर पालिका एवं शासन प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही कर ऐसे प्रतिष्ठान बंद करवाये आज यह प्रश्न दाहोद वासी पुछ रहे हे कितने केटर्स पर नगरपालिका एवं शासन प्रशासन ने उनके यहां बनी खाद्य सामग्री की जांच की आज अधिकांश केटरर्स के यहां पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक स्तेमाल कर रहे प्रत्येक केटररो के यहां अनेकों घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडार रहता हे क्या यह आगजनी से सुरक्षित हे क्या आज़ तक किसी ऐसी संस्थाओं को सील किया नहीं क्यो करे जहां आय वहां बाय वाली निती आखिर कब तक चलेगी । आज समुचे दाहोद में नगर पालिका में सेवा निवृत्त कर्मचारी द्वारा नगर पालिका में उसी आफिस में बैठ कर काम करना चर्चाओं में हे अब देखते हे इमानदार नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका प्रमुख आदि क्या कार्यवाही करते हे या समुचे दाहोद में सील सील खेलते हे यह चित्र उस कर्मचारी का हे जो सेवा निवृत्त होने के बाद भी अधिकारी बन काम कर रहा हे जब हमने उनसे इस संबंध में जानना चाहा तो ये अधिकार हाथ का काम छोड़कर भाग निकले उसी समय की तस्वीर हे !
____ *दबंग समाचार*
____ पत्रकार
___ फिरोज एफ़ लिमखेडा


