-4.5 C
New York
Tuesday, January 27, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

विधानसभा उपचुनाव में हिंसाकांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन


मध्य प्रदेश विधानसभा के विजयपुर में उपचुनाव के दौरान हिंसक गतिविधियों और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर बुरहानपुर कांग्रेस ने बाबा साहब की प्रतिमा स्थल के पास धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आस्था संवैधानिक मूल्यों में नहीं है भाजपा के लिए चुनाव मात्र सत्ता हासिल करने का जरिया है। भाजपा हमेशा दलित आदिवासी हितेषी होने का आडंबर करती रही है लेकिन विजयपुर उपचुनाव में भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने है। विजयपुर उपचुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मतदाताओं को बलपूर्वक मताधिकार से वंचित किया और यहां तक की दलित आदिवासियों के साथ मारपीट की और उनके खेत खलिहान में आग लगा दी, और अराजकता और भय का माहौल बना दिया। यह इन घटनाओं को सिर्फ इसलिए भाजपाइयों ने अंजाम दिया क्योंकि विजयपुर के मतदाताओं ने भाजपा को समर्थन नहीं दिया। इसका प्रतिकार भाजपाइयों ने मतदाताओं के साथ हिंसा कर लिया। इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता का खुलकर दुरुपयोग किया ।इसलिए कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर विजयपुर मतदान के दौरान हुई अराजकता और हिंसक गतिविधियों के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक हमीद कई एडवोकेट की शेख इंद्रसेन देशमुख हेमंत पाटील शेख रुस्तम निखिल खंडेलवाल देवेश्वर सिंह सरिता भगत ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक हमीद काजी प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश सह सचिव इंद्रसेन देशमुख नगर निगम उप नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट उबेद शेख, पार्षद हमीद डायमंड इनाम अंसारी मोहम्मद हफीज हेमंत पाटील ओबेदुल्ला सचिन व्यास सरिता भगत मीनाक्षी महाजन योगिता इंगले संजय चौकसे आशीष भगत निखिल खंडेलवाल देवेश्वर सिंह शहजाद नूर पूर्व पार्षद अमजद खान अरुण जोशी साजिद अंसारी असलम खान जाकिर अंसारी रफीक मंसूरी जावेद बागबान मौजूद थे।
शेख रुस्तम
प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles