बुरहानपुर नि.प्र= मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन व् जिला कलेक्टर बुरहानपुर द्वारा नियुक्त मतदाता जारुकता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र जैन ने सेंट टेरेसा उ. मा .विद्यालय में उपस्थित समस्त स्टाफ एवं अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं को मतदान की क्या ताकत होती है , मतदान का क्या महत्व होता है यह बताते कहा की प्रत्येक मतदाता अपनी ताकत को पहचाने की आपके मतदान से एक प्रत्याक्षी का चयन होता है और प्रत्याशियों से एक सरकार का गठन होता है और वह सरकार राज्य को संचालित करती है यह ताकत होती है एक मतदाता की इसीलिए मतदाताओ आने वाली 17 नवम्बर 2023 को सूरज की पहली किरण के साथ में अपने घरो से निकलकर अच्छे प्रत्यशी का चयन कर मतदान करे l उपस्थित अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं से कहा की आप अपने घरो के 18 वर्ष से अधिक उन मतदाताओ को जिन्हें मतदान करने का अधिकार प्राप्त है मतदान कराकर सहभागी बनकर एक मजबुत राष्ट्र के निर्माण में महती भूमिका का निर्वहन करे l
सेंट टेरेसा उ. मा. विद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के अवसर पर स्कूल के फादर जॉन विक्टर , स्कूल प्राचार्य सिस्टर अभया ,उपप्राचार्य सिस्टर लिकरिया , सिस्टर एल्मा के साथ साथ समस्त स्टाफ एवं बहुत बड़ी संख्या में अध्यनरत छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे l
सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l









