-5.8 C
New York
Tuesday, January 27, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि


बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती श्रद्धांजलि अर्पित की । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा जी का स्मरण का देश के प्रति किए गए उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा कि इंदिरा जी साहस ,शक्ति,और संकल्प का पर्याय थी। अपनी नीतियों से उन्होंने देश की एक मजबूत पहचान बनाई। 1974 में परमाणु परीक्षण कर देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र में शामिल कर दिया। 71 के युद्ध में पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करने के लिए विवश कर दिया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुरहानपुर नगर निगम की कड़ी आलोचना की क्योंकि बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने एक सप्ताह पहले इंदिरा जी की जयंती गांधी भवन में मनाने को लेकर सूचना पत्र लिखा था लेकिन नगर निगम ने गांधी भवन में कोई व्यवस्था नहीं कि यहां तक की गांधी भवन का ताला भी नहीं खोला । नगर निगम देश के महापुरुषों को लेकर पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन के बाहर इंदिरा जी का चित्र रखकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह पूर्व महासचिव अजय रघुवंशी नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव प्रदेश सह सचिव इंद्रसेन देशमुख,पूर्व अध्यक्ष गौरी शर्मा, अमर यादव पार्षद विनोद मौरे हमीद डायमंड एहफाज मीर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता भगत डॉक्टर तारिक पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष महेंद्र चौकसे आदित्य वीर सिंह, देवेश्वर सिंह आशीष भगत रियाजुल हक अंसारी डॉ सुखवानी अरुण जोशी डॉ सुखवानी मीनाक्षी महाजन निखिल खंडेलवाल साजिद अंसारी असलम खान रफीक मंसूरी मौजूद थे।
शेख रुस्तम प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles