24.3 C
New York
Wednesday, June 3, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का सर्वांगीण विकास होता है . डॉ. महेंद्र सिंहबुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग बना आदर्श एवं प्रेरणादायी,समापन सत्र में शामिल हुए प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह


बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान.2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय बुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचा सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा बुरहानपुर जिले में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की।
अपने उद्बोधन में डॉ.महेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन की पूरी यात्रा का मूल उद्देश्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना रहा है। उन्होंने विकसित भारत.2047 के संकल्पए आत्मनिर्भर भारतए सुशासन, गरीब कल्याण,राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सामाजिक समरसता के विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान.2026 के अंतर्गत बुरहानपुर में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर सम्पुर्ण जानकारी अपेन उदबोधन में मंचासीन अतिथियों के समक्ष रखी।
12 विषयों पर हुआ गहन प्रशिक्षण, अनुभवी वक्ताओं ने किया मार्गदर्शन
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें संगठन, विचारधारा, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, कार्यकर्ता विकासए सरकार की उपलब्धियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रमुख वक्ताओं में डॉ.निशांत खेर ने विचार परिवार विषय पर मार्गदर्शन दियाए जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक रामदास शिवहरे ने की। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता,पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने देश के समक्ष चुनौतियां रू राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य विषय पर अपने विचार रखेए जिसकी अध्यक्षता शांताराम चौधरी ;बंभाड़ा ने की।
बाबूसिंह रघुवंशी ने कार्यकर्ता विकास,संभाल एवं अपेक्षाएं विषय पर मार्गदर्शन दियाए जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ ने की। गौरव सिरोठिया ने कार्य विस्तार विषय पर उद्बोधन दियाए जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गौराबाई दरबार ने की।
संभागीय संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कार्यपद्धति विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दियाए जिसकी अध्यक्षता मीसाबंदी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण शेंडे ने की। अंशुल तिवारी ने बूथ प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता प्रदीप जाधव ने की।
विवेक भटोरे ने व्यवहारिक जीवन एवं संगठनात्मक आचरण विषय पर अपने विचार रखेए जिसकी अध्यक्षता किसान नेता अरुण पाटील ने की। विजय दुबे ने वैचारिक अनुष्ठान विषय पर उद्बोधन दिया, जिसकी अध्यक्षता डॉ.गोपालसिंह चौहान ने की।
राजेंद्रसिंह ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार से जानकारी दीए जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता इंदरसिंह चावला ने की। सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ;एआई के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दियाए जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता हुकमचंद अग्रवाल ने की।
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं जनकल्याणकारी योजनाएं विषय पर मार्गदर्शन दिया,जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता विठ्ठल नारायण चौधरी ने की। सभी वक्ताओं ने विषयानुसार सारगर्भित एवं प्रेरक उद्बोधन देकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया।
मन की बात का 134वां एपिसोड भी सुना गया
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ष्मन की बातष् के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण भी किया गया। संगठन पदाधिकारियोंए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने एक साथ कार्यक्रम को देखा और सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा समाजए राष्ट्र निर्माणए नवाचारए पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे गए विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
प्लास्टिक मुक्त रहा प्रशिक्षण वर्ग, केले के पत्तों पर परोसा गया भोजन
प्रशिक्षण वर्ग की विशेषता केवल वैचारिक सत्र ही नहीं रहेए बल्कि इसकी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूरे प्रशिक्षण वर्ग को प्लास्टिक मुक्त रखा गया। पेयजल के लिए प्लास्टिक बोतलों के स्थान पर पारंपरिक मटकों की व्यवस्था की गई।
भोजन व्यवस्था में बुरहानपुर की प्रमुख कृषि उपज केले के पत्तों पर भोजन परोसा गयाए जिसकी प्रदेश एवं संभाग स्तर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष सराहना की। यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली तथा स्थानीय कृषि को सम्मान देने का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल वैचारिक विकास का माध्यम नहीं है,बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों को व्यवहार में उतारने का भी अवसर है। प्लास्टिक मुक्त परिसरए मटकों से पेयजल व्यवस्था और केले के पत्तों पर भोजन परोसने जैसी व्यवस्थाएं इसी सोच का परिणाम हैं।
कार्यक्रम में निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट, संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण अग्रवाल, प्रशिक्षण सह प्रभारी ओम सोनी , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी हरीश कोटवाले,सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, महापौर माधुरी अतुल पटेल ,वर्ग नियंत्रक एवं जिला महामंत्री चिंतामन महाजन ,ईश्वर चौहान ,संजय जाधव,वर्ग प्रभारी विरेन्द्र तिवारी मंचासीन थे।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ.साथ संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊर्जा प्रदान की। उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, प्रभावी सत्रों, पर्यावरण.अनुकूल नवाचारों और अनुशासित संचालन के कारण बुरहानपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग एक आदर्श एवं प्रेरणादायी आयोजन के रूप में स्थापित हुआ। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार पुर्वे ने दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles