27.6 C
New York
Wednesday, June 3, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

दरगाह ए हकीमी प्रबंधन ने नवागत एसपी आशुतोष बागरी का किया स्वागत

बुरहानपुर। दरगाह-ए-हकीमी प्रबंधन ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नवागत एसपी आशुतोष बागरी का शाॅल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि नए एसपी ने गुरुवार को जिले का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दरगाह-ए-हकीमी के उप प्रबंधक शेख मुस्तफा उज्जैनी द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, मोहम्मद नूर पार्टी, दरगाह ए हकीमी के अकाउंटेंट अशोक लार्ड और ओम यादव मौजूद रहे। दरगाह ए हकीमी प्रबंधन ने नए एसपी को ऐतिहासिक दरगाह-ए-हकीमी आने का निमंत्रण भी दिया। गौरतलब है कि गृह विभाग की आईपीएस तबादला सूची में पूर्व एसपी देवेंद्र पाटीदार का तबादला झाबुआ किया गया है। उनके स्थान पर आशुतोष बागरी को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और स्टाफ से चर्चा की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles