24.3 C
New York
Wednesday, June 3, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल करेंगे भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ30 एवं 31 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर हुआ व्यापक मंथन, स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बुरहानपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बुरहानपुर जिले का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 30 एवं 31 मई 2026 को मंगल मिलाप परिसर, बुरहानपुर में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को दिनभर व्यापक मंथन, स्थल निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं कार्य विभाजन को लेकर विस्तृत बैठक आयोजित की गई।

बैठक एवं स्थल निरीक्षण के दौरान संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी श्री कल्याण अग्रवाल, संभागीय सह प्रभारी श्री ओम सोनी एवं श्री विवेक भटोरे, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री हरीश कोटवाले, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन, श्री ईश्वर चौहान, श्री संजय जाधव, भाजपा नेता श्री नरहरी दीक्षित, श्री वीरेंद्र तिवारी, श्री दुर्गेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संभागीय सह प्रभारी श्री विवेक भटोरे ने प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समिति प्रमुखों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी प्रत्येक व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं अनुशासित हो, इसके लिए सभी समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करेंगे। श्री भटोरे ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहकर शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के नियंत्रक जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन रहेंगे और उनके मार्गदर्शन में सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं विषयों की गंभीरता को लेकर विशेष तैयारी की गई है, जिससे यह प्रशिक्षण वर्ग कई मायनों में ऐतिहासिक सिद्ध होगा।

संभागीय सह प्रभारी श्री ओम सोनी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को सभी विषयों को गंभीरता से समझना होगा, क्योंकि प्रशिक्षण के पश्चात उनकी परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने वंदे मातरम्, वर्ग गीत, मंडल प्रभारियों की जिम्मेदारियों, आवासीय व्यवस्था एवं अनुशासन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने प्रशिक्षण वर्ग की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 12 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें केंद्र एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ वक्ता विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग पूर्णतः आवासीय रहेगा तथा भोजन, आवास, पंजीयन, चिकित्सा, मंच, तकनीकी, सुरक्षा, स्वागत, जल व्यवस्था सहित 11 विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 30 मई को प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल द्वारा किया जाएगा तथा समापन 31 मई की शाम को होगा।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अपने संबोधन में कहा कि बुरहानपुर का जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रदेशभर में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों का श्रेष्ठ एवं प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सभी कार्यकर्ता मिलकर पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि उन्हें प्रदेश के अनेक प्रशिक्षण वर्गों में वक्ता के रूप में सहभागी होने का अवसर मिला है, जिससे प्राप्त अनुभव का लाभ बुरहानपुर जिले के प्रशिक्षण वर्ग को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्यकर्ता वास्तव में सौभाग्यशाली होते हैं, क्योंकि उन्हें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को गहराई से समझने और सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बुरहानपुर का यह प्रशिक्षण वर्ग अपेक्षा से अधिक सफल एवं ऐतिहासिक सिद्ध होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री मुकेश पुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी श्री कल्याण अग्रवाल, संभागीय सह प्रभारी श्री ओम सोनी, श्री विवेक भटोरे, वर्ग प्रभारी श्री हरीश कोटवाले, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन, श्री ईश्वर चौहान, श्री संजय जाधव, श्री वीरेंद्र तिवारी, श्री सुनील वाद्ये, श्री प्रशांत पाटील, श्री संभाजी सगरे, श्री भरत रावल, श्री दुर्गेश शर्मा, श्री प्रशांत लाड, श्री आकाश चौधरी, डॉ. मनोज अग्रवाल, श्री करण प्रजापति, श्री प्रदीप कुशवाह, श्री गजेंद्र वर्मा, श्री गजानन यादव, श्री दिनकर महाजन सहित जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles