बुरहानपुर नि.प्र – मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर बुरहानपुर द्वारा नियुक्त मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने जिला कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख के मार्गदर्शन में गरबा आयोजन स्थल विसालाड गरबा मंडल गणपति वाडी इतवारा एवं श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति सरदार पटेल कॉलोनी गरबा उत्सव मंडल द्वारा आयोजित गरबा उत्सव कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने कहा की मुख्य चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन जिला कलेक्टर बुरहानपुर की मंशा अनुरूप आने वाले विधानसभा चुनाव में 17 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान की परिकल्पना को हर मतदाता को साकार करना है l क्योकी यह हर मतदाता का अपना सवैधानिक मौलिकअधिकार है l इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओ को ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन द्वारा मतदान अवश्य करे की शपथ दिलाई गई l






