



डॉ जाकिर हुसैन कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय इस्माईल भाई सुरुरी साहब के कॉलेज के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉक्टर फिरोज अली मैडम,मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय दीक्षित कयूम भाई सुरूरी, कायद भाई सुरूरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर सीनियर स्टाफ प्राचार्या डॉक्टर निकहत अफरोज, स्कूल प्राचार्या प्रतिभा दीक्षित एवं मुख्य लेखापाल सचिन सोनी जी का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया l संस्था डायरेक्टर वीरेंद्र स्वर्णकार सर द्वारा कॉलेज का इतिहास और कॉलेज में संचालित सभी कोर्स के बारे में जानकारी दी गई एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की, प्राचार्या डॉक्टर निकहत अफरोज मैडम ने कहा इस महाविद्यालय को सफलता की ऊंचाई तक पहुंचने में और उसकी सफलता पूर्वक संचालन करने में प्रबंधन समिति शिक्षक गण,छात्र, समाज एवं संस्था से जुड़े हर व्यक्ति का योगदान रहा है सभी के कठोर प्रयास और संघर्ष के बदौलत ही आज हमारी संस्था को सर्वश्रेष्ठ संस्था में गिना जाता है
कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक वाई एस दुबे एवं प्राध्यापिका नीतू मिश्रा द्वारा किया गया ,और आभार संस्था के सचिव कायद भाई सुरूरी द्वारा किया गया l


