5 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देश के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60वीं पुण्यतिथि पर बुरहानपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।कांग्रेस ने जय स्तंभ स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। नेहरू जी ने 21वीं सदी

के भारत की बुनियाद रखी। कांग्रेस के प्रवक्ता शेख रूस्तम ने कहा कि नेहरू जी स्वतंत्रता पूर्व और उसके बाद के भारत के सबसे महत्वपूर्ण नेता थे ।नेहरू जी भारतीय संविधान ,लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता के संरक्षक थे ,और इन्हीं मूल्यों पर चलकर उन्होंने देश की तरक्की की बुनियाद रखी। श्रद्धांजलि में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकुटाक पूर्व विधायक हमीद काजी वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय दीक्षित उपाध्यक्ष सलीम कॉटन वाला आसिफ उद्दीन शेख अहफ़ाज़ मीर सरिता भगत मीनाक्षी महाजन कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम शैली कीर रियाजुल हक अंसारी जिया उल हक अंसारी आशीष भगत शेख आरिफ राजकुमार वाच्छवानी अकरम पठान इंद्रसेन देशमुख निखिल खंडेलवाल दिलीप तायडे राजेश भगत असलम खान मौजूद थे।
शेख रुस्तम प्रवक्ता
बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles