3.5 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान करें सरकार:रिंकू टाक कांग्रेस ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

बुरहानपुर जिले में बीते दिनों आंधी तूफान से नष्ट हुई केले की फसल को लेकर बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर भव्या मित्तल को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा की पिछले तीन वर्षों से लगातार प्राकृ

तिक आपदा के चलते बुरहानपुर जिले की केला फसलों को नुकसान हो रहा है ।बीते दिनों आंधी तूफान से 24 गांवों की लगभग 1000 हेक्टेयर में लगी केला फसल जो लगभग पक कर तैयार हो चुकी थी ,।जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 100 करोड रुपए है। फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा से बुरहानपुर जिले का केला उत्पादक किसान संकट की स्थिति में आ गया है अतः बुरहानपुर कांग्रेस प्रदेश सरकार से यह मांग करती है कि किसानों को अविलंब प्रति हेक्टर ₹300000 रूपये मुआवजा राशि प्रदान की जाए और केला फसल का मौसम आधारित बीमा किया जाए ।कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक और पूर्व विधायक हमीद काजी ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि भाजपा सरकार केला उत्पादक किसानों को मौसम आधारित बीमा के नाम पर सिर्फ आश्वासन देते आई है जबकि सच यह है की बुरहानपुर जिले में लगभग 7 सालों से मौसम आधारित बीमा नहीं किया जा रहा है सरकार को चाहिए कि इस योजना के माध्यम से केला उत्पादक किसानों को संरक्षण प्रदान करें। साथ ही जिन किसानों ने बैंकों और सोसाइटियों से कृषि कार्य के लिए कर्ज लिया है कर्ज की वसूली स्थगित की जाए। ज्ञापन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक पूर्व विधायक हमीद काजी शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामभाऊ लांडे हंसराज पाटिल प्रवीण टेम्भुर्ने किशोर देशमुख,विनयशाह पार्षद एहफाज मीर हाफिज मोहम्मद नोमान खान सलीम कॉटन वाला आसिफ उद्दीन शेख सरिता भगत मीनाक्षी महाजन अमर यादव शेख रुस्तम आशीष भगत निखिल खंडेलवाल रियाज उल हक अंसारी शेख आरिफ रहीम अंसारी एडवोकेट इदरीस खान सलीम तडवी अशोक अमीन तडवी शैली कीर प्रदीप महाराज राजेश भगत मौजूद थे।
शेख रुस्तम
प्रवक्ता
बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles