3.5 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

*शिकायत का असर:* *सिटी पैलेस मॉल में बिना उपकरणों की शिकायत बाद जागा प्रशासन, जिस दिन शिकायत की, उसी दिन 100 से अधिक श्रमिकों को मॉल संचालकों ने मुहैया कराए सुरक्षा उपकरण।*

*

रोंगटे खड़े कर देने वाली लाइव विडियो देख कलेक्टर ने लापरवाह, जिम्मेदारो को लगाई फटकार। जिम्मेदार निर्माणकर्ता आए हरकत में, कहा भविष्य में दोबारा नहीं होगी गलती।*

बुरहानपुर। शहर के नेहरू हॉस्पिटल की जमीन पर करोड़ो की लागत से बन रहे पुनर्घनत्वीकरण योजना अंतर्गत सिटी पैलेस मॉल के निर्माण की जगह पर जिम्मेदारों द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही थी, बता दे कि यहां श्रमिकों से बिना सुरक्षा उपकरणों के 50 फिट से अधिक ऊंचाई पर कार्य कराया जा रहा था, जोकि नियम विरुद्ध था। नियमों को ताक में रखकर मॉल संचालको, ठेकेदार एवं इंजीनियर द्वारा कार्य कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज सेवी उमेश जंगाले एवं राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने मंगलवार यानी 28 मई को मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर से की थी, उमेश जंगाले ने बताया कि सिटी पैलेस मॉल में श्रमिक (मिस्त्रीयो) द्वारा 50 फीट से अधिक की ऊंचाई से आधा शरीर लटकाकर बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के कार्य कराया जा रहा था, जिनकी उन्होंने विडियो भी बनाई गई थीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर को शिकायत कर श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की गई थी, बता दें कि उक्त शिकायत बाद प्रशासन जागा और ठिक उसी दिन संबधित लापरवाह, जिम्मेदार मॉल संचालको, इंजिनियर, ठेकेदार को कलेक्टर ने फटकार लगाते हुए तत्काल समस्त श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद लापरवाह, जिम्मेदार मॉल संचालक, इंजिनियर, ठेकेदार हरकत में आए और जिस दिन शिकायत हुई उसी दिन से जिम्मेदारों ने 100 से अधिक श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों से लैस करवा कर सख्त टोपी, सुरक्षा चश्मा, कमर बेल्ट, इयरप्लग, सुरक्षात्मक कपड़े जैसी चीजें मुहैया कराकर कार्य करने को कहा। सिटी पैलेस मॉल के इंजिनियर अनिकेत पटेल ने बताया की सभी मजदूरों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए हैं, भविष्य में भी सभी श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण पहनाकर कार्य करवाया जाएगा। वहीं सशक्त पत्रकार समिति प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि शिकायत करने के बाद मॉल संचालकों ने श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए यह मजदूरों के लिए अच्छा है, इससे उन्हें गंभीर चोट नहीं लगेंगी और मृत्युदर के ग्राफ में भी कमी आएंगी। शिकायत करने का हमारा उद्देश्य यहीं था की कोई मजदूर के साथ कोई घटना नहीं घटे, क्युकी इसी तरह की लापवाही के चलते इंदिरा कॉलोनी स्थित बिल्डिंग से गिरने से मोहम्मद हनीफ की मौत हो गई थी, यदि उस श्रमिक ने भी सुरक्षा उपकरण पहना होता तो शायद वो दुनिया छोड़कर नहीं जाता। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रमिको को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, जो पुरी की गई। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि शहर के बीचोबीच बन रहें सिटी पैलेस मॉल में कार्य करने वाले मजदूरों को सुरक्षा उपकरणों को पहन कर कार्य करने की हिदायत दी गई है, इससे श्रमिको को शरीर में चोट नहीं लगेंगी और उनकी जान भी जानें से बचेंगी। मॉल संचालको, इंजीनियर और ठेकेदार ने अपनी गलती को मानते हुए जिस तरह से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए हैं, वैसे ही मजदूरों को सुरक्षा उपकरण पहनाकर ही सदैव कार्य करवाया जाए। इस अवसर पर तोताराम खांडेराव, मोहम्मद वसीम, फैसल समरोज, कलीम खान, भगवानदास शाह, सोहेल खान, सोहेल अहमद, शेख वसीम, तौकीर आलम, अनील महाजन सहित अन्य पत्रकारों ने भी इस मांग को श्रमिको के हित के लिए अच्छा बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles