3.5 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

◆ *पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई संयुक्त कॉम्बिंग गश्त।* ◆ *वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थानों की पुलिस एक साथ उतरी मैदान में।* ◆ *रात 09 बजे से देर रात 03 बजे तक चली कांबिंग गश्त में पुलिस टीमों द्वारा 09 स्थाई वारंट, 38 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही थानाक्षेत्रों के 78 गुंडे , 45 निगरानी बदमाश एवं 15 जिलाबदर बदमाशों की चैकिंग की गई।*

ुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा जिलों में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकाधिक वारंट तामिली हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुक्रम में प्रभावी पुलिसिंग करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप
पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में जिला बुरहानपुर में भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटीयों की धरपकड़ एवं सघन चैकिंग के उद्देश्य से जिले के आठों थाना क्षेत्रों कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, निंबोला में दिनांक 30/05/24 को एक साथ कॉम्बिंग गश्त की गई। कांबिंग गश्त *रात 09 बजे से शुरू होकर देर रात 03 बजे तक* चली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कांबिंग गश्त हेतु हर थाने में 05-05 टीमें बनाई गई थी। कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा वारंटों की तामिली एवं गुंडे बदमाशों की सघन चैकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ कॉम्बिंग गश्त की गई। 06 घंटे चली कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही के दौरान शिकारपुरा ने 05, गणपति नाका 01, नेपानगर ने 01, शाहपुर ने 02 इस तरह कुल *09 स्थाई वारंट* तथा कोतवाली ने 07, शिकारपुरा ने 16, लालबाग ने 05, नेपानगर ने 01, शाहपुर ने 09 इस तरह कुल *38 गिरफ्तारी वारंट* तामील किए गए। चैकिंग की कार्यवाही के दौरान *45 निगरानी बदमाशो एवं 78 गुण्डों* की चैकिंग की गई। साथ ही 15 जिलाबदर बदमाश चेक किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles