3.5 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_img

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्करों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 02/06/2024 को थाना प्रभारी खकनार निरी. विनय आर्य अपनी टीम सउनि अमित हनोतिया, आर. शादाब अली, आर. शुभम पटेल, आर. गोलू खान व आर. चालक संदीप के साथ मातापुर फाटे ग्राम डोईफोडिया के पास वाहन चैकिंग कर रहे थे। वाहन चैकिंग के दौरान दो व्यक्ति एक बिना नंबर की काले रंग की पेशन प्रो मोटरसायकल से खकनार तरफ से आये। जिनको रोका और मोटर सायकल के संबंध में कागजात का पूछने पर वे दोनों घबराने लगे। दोनों व्यक्ति संदिग्ध होने से मोटर सायकल चलाने वाले व्यक्ति से नाम पता पुछते अपना नाम *इमरान पिता लतीफ उम्र 29 साल निवासी पातोडा थाना संग्रामपुर जिला बुलढाणा महाराष्ट्र* व दुसरे व्यक्ति का नाम पता पुछते अपना नाम *मांगीलाल पिता भूवानसिंह चौंगड भिलाला उम्र 24 साल निवासी ग्राम बसाली थाना सोनाला महाराष्ट्र* का रहना बताया। दोनों युवकों को चेक करते इमरान के पेंट में दोनों ओर खुसे एक-एक देशी हस्तनिर्मित पिस्टल मिले तथा मांगीलाल को चैक करते उसकी पेंट में खुसी एक देशी हस्तनिर्मित पिस्टल मिली। जिसको रखने का लायसेंस दोनो व्यक्तियो से पुछते दोनों ने नहीं होना बताया। आरोपी इमरान के कब्जे से दो देशी हस्तनिर्मित अवैध पिस्टल कीमती करीबन 40,000/- रुपये व एक मोटर सायकल किमती करीबन 40,000/- रुपये एंव आरोपी मांगीलाल के कब्जे से एक देशी हस्तनिर्मित पिस्टल कीमती 20000/- रुपये। दोनों आरोपियों से कुल 1,00,000/- रुपये की जप्ती की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना खकनार में अपराध क्रमांक 396/24 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

नाम आरोपीगण –

(1) *इमरान पिता लतीफ उम्र 29 साल निवासी पातोडा थाना संग्रामपुर जिला बुलढाणा महाराष्ट्र*

(2) *मांगीलाल पिता भूवानसिंह चौंगड भिलाला उम्र 24 साल निवासी ग्राम बसाली थाना सोनाला जिला बुलढाना, महाराष्ट्र।*

*जप्ती* –

तीन अवैध देशी पिस्टल कीमती करीबन 60,000/- रुपये व एक मोटर सायकल किमती करीबन 40,000/- रुपये। इस तरह कुल 1,00,000/- रुपये जप्ती की गई।

*सराहनीय कार्य* –

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खकनार निरी. विनय आर्य, सउनि अमित हनोतिया, आर. शादाब अली, आर. शुभम पटेल, आर. गोलू खान व आर. चालक संदीप का सराहनीय कार्य रहा।

Previous articleनाबालिका को अपने गॉव ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 5एल/6 पॉक्सो एक्ट अनुकल्पित धारा 376(2)(एन) भादवि में 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं कुल 5000 रूपयें अर्थदण्ड एवं धारा 363 भादवि में 5 वर्ष एवं एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड तथा धारा 366 भादवि में 05 वर्ष एवं 1000 अर्थदण्ड से दंडित किया गया ।
Next article◆ *पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन पुलिस द्वारा की जा रही फुट पेट्रोलिंग एवं जन-संवाद।* ◆ *मोहल्ला मीटिंग कर लोगों को अपराधों के संबंध में किया जा रहा जागरूक।* ◆ *लोगो को सायबर धोखाधड़ी से बचने, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता, यातायात नियमों का पालन करने, अपने घर-दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु किया जा रहा प्रेरित।*

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles