ुरहानुद्दीन पिनखजूरवाला जी हां यह नाम 2013/14 की शुरुआत में राजनीति की दस्तक से शुरू हुआ था
लेकिन राजनीति के गलियारों के साथ साथ यह नाम कब पर्यावरण प्रेमी की लिस्ट में आ जाएगा यह शायद ही किसी ने सोचा होगा
और पर्यावरण के प्रति कोई छोटा सा लगाव भी नहीं बल्कि ऐसा लगाव कि
इंदौर रोड से नई अनाज मंडी जाने वाले मार्ग पर पहले डिवाइडर पर वर्ष 2016 में जब वह स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की पार्टी में बतौर जिला अध्यक्ष थे तब 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर लगभग 10 से 12 पौधे लगाए थे बात पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रही वह स्वयं घर से पानी की 2 केन लेकर उन लगाए हुए पौधो में पानी देने जाते थे वह पौधे आज 30/40 फीट तक हो गए है
इसके साथ ही उनका हौसला और पर्यावरण के प्रति जज्बा बड़ता गया उनके किसी मित्र या परिचित का जन्मदिन आने पर या फिर चाहे जिले में कोई नया अधिकारी का नियुक्त होना हो
बुरहानुद्दीन पिनखजूरवाला उनका स्वागत बुके से नही बल्कि
पोधा भेट कर करते हैं
यहां तक कि जब विजय शाह जी प्रथम बार वन मंत्री बन कर खंडवा आए थे तो उनका स्वागत भी पोधा दे कर किया गया था
वह आगे बताते हैं कि इंदौर रोड स्थित सेफी कालोनी में वर्ष 2018/19 में पौधे लगाए ही थे और कोरोना काल में लाक डाउन लग गया था लेकिन वह नहीं रुके लाक डाउन में भी पदम नगर थाना प्रभारी से बात कर वह सेफी कालोनी गार्डन में पौधो में पानी देने आते थे
हाल ही मे उनके द्वारा इंदौर रोड स्थित एचपी गैस गोडाउन के सामने वर्ष 2023 में करंज,सीताफल और सिरस के पौधे लगाए गए और वर्तमान में 1 सप्ताह में अशोका के 2 पौधे नागदोन का 1 पोधा लगभग 10 से 12 फिट का लगाया गया
साथ ही नीम, बड़ और पेल्ता पाम का पोधा भी लगाया गया
पर्यावरण के प्रति उनके इस जज्बे की कई लोग सराहना करते हैं
एवं पर्यावरण प्रेमी बुरहानुद्दीन पिन खजूरवाला भी यह यही चाहते हैं कि निरंतर कार्य करते रहे,,


