बुरहानपुर। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महान वीर एवं राष्ट्रप्रेरणा स्रोत छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर शिकारपुरा थाना परिसर के सामने स्थित जीजामाता एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा कि भारत के इतिहास में कुछ व्यक्तित्व केवल नाम नहीं होते, बल्कि वे एक विचारधारा, प्रेरणा और युगों-युगों तक मार्गदर्शन देने वाली शक्ति बन जाते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज ऐसे ही एक तेजस्वी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं, जिनका जीवन साहस, स्वाभिमान और जनकल्याण का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं, और हमें उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रिंकू टाक सहित इंद्रसेन देशमुख, मीनाक्षी महाजन, संगीता पंडित, कैलाश यावतकर, आशीष भगत, दीपक जंगले, हेमंत पाटिल, अरुण जोशी, असलम खान, शहजाद नूर, योगेश पुनीवाला, सूरज तायडे, रितेश गहुले, प्रहलाद सूर्यवंशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने दी।





